. महिला मंडलों के बीच होगी रस्साकशी प्रतियोगिता. महिला सशक्तीकरण को मिलेगा बढ़ावा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। कलेडा-मझेवटी कांग्रेस जोन की बैठक 22 नवंबर को होगी। बैठक में कलेडा-मझेवटी, देवनगर और टिप्पर-मझोली पंचायत के कांग्रेस पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक की अध्यक्षता जोन प्रभारी गुलाब सिंह खनाशु करेंगे। इसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर के उपाध्यक्ष दर्शन दास कश्यप और कैलाश फेडरेशन के निदेशक त्रिलोक भलूनी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में पंचायत कलेडा-मझेवटी, देवनगर और टिप्पर-मझोली के सभी महिला मंडलों को आमंत्रित किया गया है। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस दौरान महिला मंडलों के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले महिला मंडल को 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य सभी महिला मंडलों को प्रोत्साहन स्वरूप एक-एक हजार रुपये दिए जाएंगे। आयोजकों ने तीनों पंचायतों के सभी महिला मंडलों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।