फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शक्ति संगठन की महत्वपूर्ण आधारशिला : डेजी ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
. भाजपा महिला मोर्चा रामपुर मंडल की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन
विज्ञापन

. प्रदेश अध्यक्षा डेजी ठाकुर ने महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भरा जोश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भाजपा महिला मोर्चा रामपुर मंडल की बैठक बुधवार को हुई। बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा डेजी ठाकुर ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत कर महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, पार्टी की गतिविधियों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने को लेकर चर्चा की गई। डेजी ठाकुर ने कहा कि महिला शक्ति संगठन की महत्वपूर्ण आधारशिला है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठनात्मक गतिविधियों को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजहित और सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक में महिला मोर्चा की आगामी गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ समाजसेवा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। महिला मोर्चा रामपुर मंडल की ओर से संगठन को मजबूत करने और सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठनात्मक कार्यों को सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। वहीं बैठक में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बैठक में रामपुर महिला मोर्चा की अध्यक्षा प्रोमिला मेहता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीना शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य रीता जोशी और मंडल अध्यक्ष रामपुर नरेश चौहान सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें