फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 4 और 5 अक्तूबर को

सार

रामपुर के पीएमश्री कन्या स्कूल में शारीरिक शिक्षकों की बैठक में अंडर-14 प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल प्रक्रिया पर चर्चा हुई। इस वर्ष भारी बारिश के कारण केवल ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। चयनित खिलाड़ी जिला स्तर पर भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या स्कूल रामपुर में शारीरिक शिक्षक खंड रामपुर की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में शुक्रवार को शारीरिक शिक्षक खंड रामपुर की बैठक हुई। अध्यक्षता खंड के समन्वयक जयंती धीमान ने की। बैठक में अंडर-14 छात्र और छात्रा वर्ग की प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल प्रक्रिया पर चर्चा की गई। 4 अक्तूबर को पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच स्कूल में अंडर-14 छात्र वर्ग की प्रतियोगिता के लिए ट्रायल होंगे। 5 अक्तूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली स्कूल में अंडर-14 छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता के लिए ट्रायल होंगे। ट्रायल प्रक्रिया में रामपुर खंड के 30 स्कूलों के खिलाड़ी भाग लेंगे। खंड के समन्वयक जयंती धीमान ने बताया कि भारी बारिश और आपदा के चलते इस वर्ष खेल कैलेंडर में बदलाव किया गया है। संशोधित योजना के तहत इस बार सभी शिक्षा खंडों में केवल ट्रायल ही लिए जा रहे हैं। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। बैठक में रामपुर खंड के 26 पीटीए शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें