फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित परियोजनाओं और समस्याओं के समाधान में तेजी लाएं विभाग : कंवर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत समिति आनी की बैठक में अध्यक्ष ने अधिकारियों का जताया आभार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। पंचायतीराज चुनाव से पहले पंचायत समिति आनी की अंतिम बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विजय कंवर ने की। बैठक में विजय कंवर ने सभी विभागों के अध्यक्षों से आग्रह किया कि पंचायत समिति सदस्यों के उठाए गए जनहित के मुद्दों और लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही जनप्रतिनिधियों और विभागों की पहली जिम्मेदारी है, इसलिए सभी अधिकारी लंबित परियोजनाओं और समस्याओं के समाधान की दिशा में तेजी लाएं। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष कुल्लू पंकज परमार विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा विभागों के अधिकारी, पंचायत समिति के सदस्य और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में अध्यक्ष विजय कंवर ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल को याद किया। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति के माध्यम से क्षेत्र के विकास को गति देने में सभी विभागों ने जो सहयोग दिया, वह सराहनीय और सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने विभागों को धन्यवाद देते हुए कहा कि टीमवर्क के चलते कई महत्वपूर्ण विकास कार्य समय पर पूरे हो सके। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों ने अपने-अपने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने पंचायत समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विकास की निरंतरता बनाए रखना सभी विभागों की साझी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें