फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रितु वर्मा अध्यक्ष और आकृति को चुना महिला मंडल प्रौदूष का सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुई में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। विकासखंड नारकंडा की कुई पंचायत में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता पंचायत प्रधान अंकिता वर्मा ने की। बैठक में 15 अगस्त के आयोजन को भव्य मनाने को लेकर चर्चा की गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। बैठक के दौरान प्रधान अंकिता वर्मा की अध्यक्षता में पंचायत स्तर पर नए महिला मंडल प्रौदूषा का गठन किया गया। रितु वर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और आकृति को सचिव चुना गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उपप्रधान भूपेंदर मेहता ने सभी ग्राम वासियों से अपील की कि वे 15 अगस्त को अधिक संख्या में उपस्थित होकर समारोह में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व हमें देशभक्ति, एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न महिला मंडल और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें