फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित डीए, चिकित्सा भत्ते का पेंशनरों को जल्द हो भुगतान : एसोसिएशन

विज्ञापन
आनी में पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
आनी में बैठक, पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन ने सरकार से उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन आनी ब्लॉक की बैठक बुधवार को लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह आनी में हुई। बैठक में पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने कहा कि सरकार लंबित डीए और चिकित्सा भत्तों का जल्द भुगतान करे। पेंशनरों ने रोष जताया है कि बार-बार सरकार और संबंधित विभागों से आग्रह के बावजूद उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अमर सिंह ने की। आनी क्षेत्र के सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में पेंशनरों ने डीए (महंगाई भत्ता) और उसके एरियर का अब तक भुगतान न होने, चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों की अदायगी में देरी और एक जनवरी 2016 से लागू संशोधित वेतनमान के तहत मिलने वाले लंबित भुगतानों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। सदस्यों ने कहा कि वर्षों से ये भुगतान लंबित हैं, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार और संबंधित विभागों से बार बार पेंशनरों की मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई जा रही है, लेकिन किसी भी स्तर पर उनकी समस्याओं को समाधान नहीं हो रहा। इस कारण पेंशनरों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। लंबित भुगतान न मिलने से पेंशनरों को आर्थिक समस्याएं पेश आ रही हैं। उन्होंने सरकार और संबंधित विभाग से जल्द पेंशनरों के लंबित लाभ देने की मांग की है। सभी ने एकजुट होकर आवाज उठाई है कि पेंशनरों की समस्याओं को अनदेखा करना उनके साथ अन्याय है और सरकार को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी अनूप राम, सोहनी राम, सूरज शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें