जुब्बल के आराध्य देवता शाड़ी बनाड़ के सम्मान में मनाया जाता है तीन दिवसीय मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। जुब्बल के आराध्य देवता शाड़ी बनाड़ के सम्मान में मनाए जाने वाले ऐतिहासिक जिला स्तरीय तीन दिवसीय रामपुरी मेले का आयोजन 16 जुलाई से किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर शनिवार को जुब्बल में बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी ने की। मेले के आयोजन की परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है। मेले का सामाजिक और धार्मिक महत्व है। मेले में दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करवाए जाते हैं। बैठक में मेले के दौरान बिजली, पानी, यातायात, कानून और व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में मेला कमेटी के सदस्यों ने भी भाग लिया। मेले की तैयारियाें पर अपने विचार रखे।