फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अंडर-19 छात्रा वर्ग में मझोली टिप्पर बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
वीरगढ स्कूल में आयोजित ओवरऑल चैपियन मझोली टिप्पर स्कूल मुख्याति​​थि से ट्राॅफी लेते हुए।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल वीरगढ़ में आयोजित चार दिवसीय कुमारसैन-ननखड़ी जोन अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में मझोली टिप्पर स्कून ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया। इस प्रतियोगिता में 25 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का समापन हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैक के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह श्याम ने किया। मुख्यातिथि ने सभी विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वॉलीबाल में मझोली टिप्पर विजेता और उप विजेता ननखड़ी की टीम बनी। कबड्डी में प्रथम स्थान कुमारसैन और दूसरा स्थान छारी धारन ने प्राप्त किया। इसके अलावा खो-खो में मझोली टिप्पर प्रथम, दूसरे स्थान पर थैली चकटी रहा। बैडमिंटन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुग्लबाल्टी प्रथम स्थान जबकि लैलन स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। लोक नृत्य में देलठ स्कूल प्रथम और क्लासिकल डांस में बड़ागांव प्रथम रहा। वाद-विवाद प्रतियोगिता में वीरगढ़ स्कूल विजेता बना। चैस में मझोली टिप्पर ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस मौके पर डीएफओ कोटगढ़, जिला परिषद सदस्य कुमारसैन उज्ज्वल मेहता, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग राहुल, प्रवीन वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें