रोहड़ू। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान रोहड़ू में मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. धीरज कौशिक की अध्यक्षता में औषधीय पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में बहुतकनीकी संस्थान किन्नौर के प्रधानाचार्य पंकज पथिक, फार्मेसी विभागाध्यक्ष शशि शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी छात्रों के लिए रिफ्रेशमेंट सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया रोहड़ू ब्रांच ने उपलब्ध करवाई। कार्यक्रम के दौरान तुलसी, एलोवेरा, ईसबगोल, चोरा, अतीश और तिलपुष्पी औषधीय पौधे रोपे गए।