फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी कॉलेज में रोपे औषधीय पौधे

विज्ञापन
आनी कॉलेज में 11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित मुख्यातिथि और विद्य
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी स्थित हरिपुर में 11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य पर एनएसएस की दोनों इकाइयों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में औषधीय पौधे रोपे गए। आयुर्वेद एवं समग्र स्वास्थ्य विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। पौधरोपण अभियान की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने की। उन्होंने तुलसी और एलोवेरा के पौधे रोपे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छह टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन एनएसएस वॉलेंटरी लीडर देशराज ने क्विज मास्टर के रूप में किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों पर अलग-अलग राउंड रखे गए। इसमें सामान्य विज्ञान और हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान एवं आयुर्वेद से संबंधित रहा। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में ग्यारह विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं के लिए निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. संगीत नेगी और प्रो. विनोद कुमार करेंगे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने कहा कि आयुर्वेद प्रकृति के साथ संतुलित और स्वस्थ जीवन जीने की समग्र जीवन-पद्धति है। प्रतियोगियों के परिणामों की घोषणा और विजेताओं को 24 सितंबर एनएसएस दिवस के अवसर पर पुरस्कार प्रदान किए जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें