रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया गया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहडू)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मड़ावग में रोगी कल्याण समिति की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम हेम चंद वर्मा ने की। इस दौरान वर्ष 2024-2025 का वार्षिक बजट पेश किया गया। स्वास्थ्य केंद्र के मुद्दों को लेकर भी समिति के सदस्यों ने चर्चा की। बैठक में स्वास्थ्य केंद्र के यूजर चार्ज में 100 रुपये की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा मेडिकल सर्टिफिकेट की फीस भी 200 से 300 रुपये बढ़ाई गई। बैठक में सदस्यों ने अस्पताल में सभी सुविधा उपलब्ध करवाने और अस्पताल के लिए क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने की मांग उठाई । एसडीएम हेम चंद वर्मा ने कहा कि सीएचसी में जल्दी ही सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रोगी सेवा कल्याण समिति की आय बढ़ाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पहुंचने वाली सड़क को ठीक करने के लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं।