फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खनेरी में दिव्यांग चिकित्सा शिविर अब 22 अगस्त को

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

दिव्यांगता चिकित्सा शिविर अब 22 अगस्त को खनेरी में लगाया जाएगा। पहले यह शिविर 15 अगस्त को लगाया जाना था, लेकिन स्वतंत्रता दिवस होने के कारण अब तिथि में बदलाव किया गया है। खनेरी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रोशन कौंडल ने कहा कि खनेरी संस्थान में प्रत्येक माह तीसरे शनिवार को दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार नियमित रूप से दिव्यांग चिकित्सा शिविर लगाया जाता है। उन्होंने दिव्यांग जन कल्याण संघ रामपुर से आग्रह किया है कि इस संबंध में सभी दिव्यांगजन एवं संबंधित सदस्यों को सूचित करें। अधिक से अधिक लाभार्थी निर्धारित नई तिथि को शिविर में उपस्थित होकर चिकित्सा एवं प्रमाणन सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें