फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत समिति आनी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव : किसी पक्ष को नहीं मिला दो-तिहाई बहुमत

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 23 जून को फिर से होंगे चुनाव, 10 सदस्यों का समर्थन आवश्यक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। पंचायत समिति आनी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव अब 23 जून को होंगे। वीरवार को निर्धारित चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी पक्ष को आवश्यक दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल पाया। इस कारण चुनाव को स्थगित करना पड़ा। पंचायत समिति आनी में कुल 15 निर्वाचित सदस्य हैं। नियमानुसार, पहली बैठक में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए 10 सदस्यों का समर्थन आवश्यक है। हालांकि, वीरवार को किसी भी पक्ष ने समर्थन संख्या प्रस्तुत नहीं की। इस कारण चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अब क्षेत्र की राजनीतिक निगाहें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव पर टिकी हैं। कांग्रेस समर्थित खेमे का दावा है कि उनके पास नौ सदस्यों का समर्थन है। वहीं, भाजपा नेताओं का कहना है कि अध्यक्ष पद पर उनका समर्थित उम्मीदवार ही जीत हासिल करेगा। दोनों दल अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। 23 जून को होने वाला चुनाव पंचायत समिति आनी की आगामी राजनीतिक दिशा तय करेगा। आनी के एसडीएम और निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मण सिंह कनेट ने बताया कि अब अगली बैठक 23 जून को होगी। इस बैठक में साधारण बहुमत के आधार पर चुनाव होगा। इसके लिए 15 सदस्यीय पंचायत समिति में आठ सदस्यों का समर्थन पर्याप्त रहेगा। पंचायत समिति आनी के सभी 15 नवनिर्वाचित सदस्य पहले ही पद एवं गोपनीयता की शपथ ले चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें