फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मसली टीम ने जीती पंचायत स्तरीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
नवयुवक मंडल ढाडी ने आयोजित किया कार्यक्रम
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी



रोहड़ू। नवयुवक मंडल ढाडी की ओर से आयोजित तृतीय स्वर्गीय परमानंद पनाटू मेमोरियल वाॅलीबाल प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। समापन समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर बाबी कलेटा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान नवयुवक मंडल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया, जिसमें कई लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मसली टीम व भोलाड़ टीम के मध्य खेला गया। इसमें मसली ने भोलाड़ को 2-1 से पराजित कर विजेता ट्राॅफी पर कब्जा किया। मसली टीम के अमन शर्मा को बेस्ट प्लेयर के खिताब से नवाजा गया। बेस्ट अटेकर भोलाड़ टीम के रीतिक झाल्टा को दिया गया। बेस्ट लिबेरो का खिताब मसली टीम के आर्यन को दिया गया। इमर्जिंग प्लेयर का पुरस्कार मसली टीम के कार्तिक को दिया गया। बेस्ट ब्लाकर का खिताब ढाडी टीम के मोहित भसांटा और बेस्ट लिफ्टर का पुरस्कार भोलाड़ टीम के आर्यन को दिया गया। लीजेंड्स टीम का फाइनल मुकाबला भड़ोट व झगटान टीम के बीच खेला गया। इसमें भड़ाेट ने झगटान को 2-1 से पराजित कर लीजेंड्स प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कोटखाई के लोक कलाकार काकू चौहान, दीवान सिवान, हेमंत शर्मा ने अपनी प्रस्तुतियों से से सभी को जमकर झुमाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें