फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बाड़ा को हराकर मशनू की टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
गोपालपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते मुख्यातिथि। संवाद
विज्ञापन
मुख्यातिथि ने विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। ग्रीन वैली गोपलपुर क्रिकेट क्लब की ओर से सराग मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मशनू की टीम विजेता रही है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष सराहन महेंद्र जैन बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला काफी रोमांचक रहा। वाईएमसी मशनू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईसीसी बाड़ा को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस मौके पर महिला मंडल गोपालपुर के सदस्य भी उपस्थिति रहे। मुख्य अतिथि महेंद्र जैन ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के टूर्नामेंट ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने में सहायक होते हैं। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों को खेल भावना बनाए रखने का संदेश दिया। साथ ही सभी लोगों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। समारोह के अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस आयोजन में क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे टूर्नामेंट का आनंद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें