रामपुर बुशहर। नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में एसजेवीएन का 38वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बुधवार को एक मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन की शुरुआत सताद्री परिसर से हुई और एनजेएचपीएस परिसर के विभिन्न स्थानों से होते हुए सताद्री परिसर में इसका समापन हुआ। मैराथन को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया था। पहली श्रेणी 35 वर्ष से कम आयु, दूसरी श्रेणी 35 से 45 वर्ष, तीसरी श्रेणी 45 से 55 वर्ष और चौथी श्रेणी में 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों ने भाग लिया। मैराथन का शुभारंभ परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा ने हरी झंडी दिखाकर किया। विभिन्न श्रेणियों के विजेता प्रतिभागियों को परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद