फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में नशे के खिलाफ हुई मैराथन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैराथन सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों ने लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। रोहड़ू में मंगलवार को नशे के खिलाफ पुलिस ने एक मिनी मैराथन का आयोजन किया। मैराथन का आयोजन आउटडोर स्टेडियम समाला से पीजी काॅलेज सीमा तक किया गया। इसमें विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ सैकड़ों की संख्या में कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। मैराथन सुबह सात बजे शुरू हुई। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। इस मौके पर एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रमोत्रा, डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान, एसएचओ रोहड़ू अमित शर्मा भी मौजूद रहे। तीन घंटे बाद सुबह करीब दस बजे मैराथन पीजी कॉलेज सीमा पहुंची। जहां सभी को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि नशे के खिलाफ समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। युवा वर्ग नशे के दलदल में फंसता जा रहा है। युवा की देश का भविष्य है। इसे बचाना जरूरी है। प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ लगातार कार्य कर रही है। विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जनता को भी अपनी जिम्मेवारी निभानी होगी। नशे को जड़ से खत्म करने के लिए काम करना होगा। इस अवसर पर सीमा काॅलेज की प्राचार्य डाॅ. ललित रावत ने कहा कि नशा समाज के लिए चेतावनी बन गया है, जिससे बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहने का आग्रह किया। मैराथन में विभिन्न वर्ग में अच्छा प्रदर्शन करने पर नरेंद्र चौहान, राजेश रेटका, प्रवेश चौहान, मृदुल, सुमित, हर्षित, जोयल आशमी, श्रुति, रोहन शर्मा, ललित चौहान, चेतन, सुमन, रंजना, रीना, कल्पना, अनीता को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें