फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चगांव और उरनी गांव के जंगलों में लगी आग

विज्ञापन
जिला किन्नौर के उरनी गांव के जंगल में लगी आग - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले की उरनी और चंगाव पंचायत के साथ लगते वन विभाग के कंपार्टमेंट नंबर 254, 255 और 33 नामक जंगल में आग लगने से देवदार, कायल और वनों में पाए जाने वाली जड़ी-बूटियां जलकर नष्ट हो गई हैं।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना मिलने पर जिला आपदा प्राधिकरण किन्नौर के तहत गृहरक्षा प्रथम वाहिनी किन्नौर के पलाटून हवलदार चंद्र लाल अगुवाई में 10 प्रशिक्षित दल आग को काबू करने में जुटे हैं। इसके अलावा उरनी और चंगाव गांव के लोग भी आग को बुझाने में अपना योगदान दे रहे हैं। बताया जा रहा है इन जंगलों में पिछले तीन दिन से आग लगी हेै।
जानकारी के अनुसार चंगाव गांव के नजदीक वन विभाग के कंपार्टमेंट 256 और 257 में करीब 200 बीघा भूमि पर आग लगी यह आग अचानक तेज हवा के चलते चंगाव वन विभाग के जंगलों तक पहुंची और देवदार और कायल के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी कल्पा मनमोहन सिंह ने बताया कि चगांव पंचायत और उरनी पंचायत के जंगलों में आग लगने की सूचना मिलते ही वन विभाग ने प्रशासन की मदद से आग को काबू करने का प्रयास शुरू किया है, लेकिन तेज हवाओं के चलते आग को काबू करने में समय लग रहा है। वहीं, पत्थर गिरने से आग बुझाने में समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि जल्द आग बुझाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा ।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम भावानगर विमला वर्मा ने बताया चंगाव और उरनी पंचायत जंगलों में आग लगने की सूचना मिलते ही टीम को भेज दिया है, जल्द ही आग को बुझाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें