फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुल्लू से नित्थर क्षेत्र को जोड़ने के लिए बस सेवा चलाने की मांग

विज्ञापन
सोशल वेलफेयर एसोसिएशन फार आउटर सराज पीपल संस्था
विज्ञापन
आउटर सिराज एसोसिएशन की मासिक बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। सोशल वेलफेयर एसोसिएशन फॉर आउटर सराज पीपल संस्था की मासिक बैठक गौड निवास कुल्लू में हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष सुरेश कुमार ने की। बैठक में पिछले निर्णय पर चर्चा की गई और आने वाले समय में नए कार्य करने पर जोर दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से कई अहम निर्णय लिए गए। इसमें पदाधिकारियों का विस्तार करने, जिसमें चेयरमैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव आदि नए पद आगामी जनरल हाउस में भरे जाएंगे। इसके लिए संस्था की ओर से अगस्त महीने में जनरल हाऊस आयोजित किया जाएगा। इसमें ये सभी पद भरे जाएंगे। इसके अलावा पिछली बैठक में लिए गए सावन महीने में खीर भंडारा के लिए निर्णय पर भी मोहर लगाई गई। 22 जुलाई को इसकी तिथि निर्धारित की गई। कॉलेज गेट के पास खीर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी पदाधिकारी व सदस्य शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त बैठक में कुल्लू से वाया आनी दलाश होते हुए नित्थर क्षेत्र के लिए बस सेवा शुरू करने पर चर्चा की गई। अभी तक आनी उपमंडल का नित्थर क्षेत्र जिला मुख्यालय कुल्लू से अनछुआ है, इसलिए इस क्षेत्र को बस सुविधा से जोड़ने के लिए सरकार से मांग की जाएगी। इस मौके महासचिव नरोत्तम ठाकुर, दलीप ठाकुर, हरीश शर्मा, मनोज कुमार, देविंद्र ठाकुर, राजू रांटा, शमशेर, हरनाम कायथ सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें