फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मनोज ठाकुर अध्यक्ष और सुनील ठाकुर बने उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई स्कूल बागा सराहन में एसएमसी की नई कार्यकारिणी का किया गठन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (कुल्लू)।
सीबीएसई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागा सराहन में वीरवार को स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक हुई। स्कूल के प्रधानाचार्य गुप्त राम ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से मनोज ठाकुर को अध्यक्ष और सुनील ठाकुर को उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया। मनोज ठाकुर ने अध्यक्ष बनने पर सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पाठशाला में स्टाफ और अन्य समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। स्कूल प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे और स्कूल के रुके हुए कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे। स्कूल के नव निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर से भेंट कर स्कूल में संबंधित कमियों को जल्द दूर करने का आह्वान किया। कहा कि पुराने भवन को उखाड़ नए भवन का कार्य शुरू जाए। नए कक्षाओं का उचित प्रबंधन और क्लर्क की पोस्ट पर जल्द नियुक्त करने पर चर्चा की। अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें