प्राथमिक शिक्षक संघ जिला शिमला के चुनाव में मनोज गोल्डी को अध्यक्ष चुना गया
रोहड़ू। मनोज गोल्डी को प्राथमिक शिक्षक संघ जिला शिमला का अध्यक्ष चुना गया है। संघ के चुनाव 19 अक्तूबर को मतियाना में हुए थे। चुनाव में मनोज गोल्डी को 104 और देविंदर मोस्टा को 101 मत पड़े। इसमें मनोज गोल्डी तीन मत से विजयी रहे। शिक्षक खंड रोहड़ू के महासचिव मंजीत झामटा ने बताया कि पहली बार जिला शिमला का नेतृत्व करने का अवसर रोहड़ू पीटीएफ को मिला है। झामटा ने बताया कि जिला शिमला के सभी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों का शिक्षक खंड रोहड़ू ने आभार व्यक्त किया है।