रामपुर कॉलेज के छात्रों को राष्ट्रीय उद्यमी दिवस बारे किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर कॉलेज के वाणिज्य सोसायटी ने मंगलवार को राष्ट्रीय उद्यम दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। नारा लेखन प्रतियोगिता में मनीष ने प्रथम स्थान, स्नेहा ने द्वितीय स्थान, अलीशा ने तृतीय स्थान, पोस्टर मेकिंग में मनीष, साक्षी ने प्रथम स्थान, स्वीती और स्नेहा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में स्वास्तिका ने पहला, दिव्यांशी ने दूसरा और सिमरन ने तीसरा स्थान, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राज किरण, गौतम ने प्रथम, रिया, वंशिका, प्रीती, अर्पिता ने द्वितीय स्थान और कृतिका, श्रुतिल, गुल्फाम, राजीव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इनके अलावा विभागाध्यक्ष डॉ. टीडी वर्मा, प्रो. ईश्वर नेगी, प्रो. सुरेखा, डॉ. कृष्ण कुमार और डॉ. हीरा भगती विशेष अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. गोपी चंद , प्रो. योजना ठाकुर और डॉ. अजेंद्र नेगी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रो. ईश्वर नेगी ने छात्रों को उद्यमिता के महत्व के बारे में जागरूक किया। डॉ. कृष्ण कुमार नेगी ने सभी विजेताओं को बधाई दी।