फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एमएड परीक्षा में छाए मनीष और प्रीति, प्रथम स्थान पर रहे

विज्ञापन
सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान के मनीष चौहान ने प्रथम सत्र में पाया प्रथम स्थान। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमएड प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसमें सर्वपल्ली राधाकृष्णन प्रशिक्षण संस्थान नोगली के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। संस्थान का परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। एमएड के छात्र मनीष चौहान और छात्रा प्रीति चौहान ने 77.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान और छात्रा शिल्पा कुमारी ने 77 प्रतिशत अंक लेकर संस्थान में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। संस्थान के सभी छात्र-छात्राओं ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है। इस सराहनीय उपलब्धि पर संस्थान की प्रधानाचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज ने संस्थान के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।

सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान के मनीष चौहान ने प्रथम सत्र में पाया प्रथम स्थान। स्रोत : संस्थान

सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान के मनीष चौहान ने प्रथम सत्र में पाया प्रथम स्थान। स्रोत : संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें