फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किराये के कमरे में करंट लगने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शवगृह में रखा शव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

चौपाल (रोहड़ू)। पुलिस थाना चौपाल में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। व्यक्ति का शव जली हुई अवस्था में उसके कमरे से मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर शवगृह चौपाल में रखा है। जानकारी के अनुसार चौपाल निवासी करतार नेगी ने चौपाल थाना को सूचना दी कि उनका एक किरायेदार अपने कमरे में करंट लगने से मृत पड़ा है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी चौपाल अम्बी लाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन करने पर मृतक की पहचान कमरे में मिले आधार कार्ड से राजकुमार शर्मा पुत्र धर्मवीर शर्मा गांव व डाकखाना देहा, तहसील ठियोग, जिला शिमला के रूप में हुई। मृतक के परिवार का संभावित स्थायी पता धर्मवीर टेलर, गोल गुरुद्वारा या मोहल्ला तैलियान, मुख्य बाजार ज्वालापुर (हरिद्वार) पाया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर शवगृह चौपाल में रखा है। अभी तक मृतक के किसी सगे-संबंधी से संपर्क नहीं हो पाया है। डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस व्यक्ति या उनके परिवार को जानता हो, तो पुलिस थाना चौपाल 01783-260023 अथवा मोबाइल नंबर 88947-28028 या अपने नजदीकी पुलिस थाना ज्वालापुर (हरिद्वार) में सूचना दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें