फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चिड़गांव में सात ग्राम चिट्टे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बडियारा के समीप रोहड़ू-चिड़गांव मार्ग पर पकड़ा आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। चिड़गांव पुलिस ने रोहड़ू-चिड़गांव मार्ग पर बडियारा के पास एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब सात ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की पहचान अमित निवासी तहसील चिड़गांव, जिला शिमला के रूप में की है। रविवार को चिड़गांव पुलिस थाने की टीम गश्त पर थी। बडियारा के पास रोहड़ू-चिड़गांव मार्ग के मोड़ पर पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त देखा। पुलिस ने तुरंत उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब सात ग्राम चिट्टा मिला। बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अमित के पास यह चिट्टा कहां से आया था। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति या नशा तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है। मामले की आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें