रामपुर बुशहर। स्वास्थ्य विभाग ननखड़ी ने मंगलवार को मझेवटी में एक दिवसीय पुरुष सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को नसबंदी के बारे में जागरूक किया। स्वास्थ्य शिक्षिका कमला ठाकुर ने पुरुषों को नसबंदी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की नसबंदी की तुलना में पुरुषों को कम जोखिम होता है। पुरुषों के स्वास्थ्य पर इसका कोई असर नहीं होता है। पुरुषों में नसबंदी की बहुत गलत धारणा बनी हुई है। इस धारणा को खत्म करना आवश्यक है, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग पुरुषों को जागरूक कर रही है।