रोहड़ू। पशुपालन विभाग ने राेहड़ू में छात्र और छात्रा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में जागरूकता शिविर लगाया। शिविर में पशु पालन विभाग से उपमंडलीय पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मोहिंद्र ठाकुर, पशु चिकित्सक डाॅ. अरुण ठाकुर और डाॅ. एसके सहगल ने विद्यार्थियों को लावारिस पशुओं से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर नगर परिषद रोहड़ू की कार्यकारी अधिकारी प्रतिमा चौहान भी मौजूद रहीं। शिविर में डाॅ. मोहिंद्र ठाकुर ने सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशुओं से अपना बचाव करने की विद्यार्थियों का जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में उपमंडल के अंदर सभी स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों को पशुपालन विभाग की ओर से जागरूक किया जाएगा।