फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लबाना सदाना की सीमा पर छह पंचायतों को जोड़ने वाली सड़क पर भूस्खलन से बड़ा खतरा

विज्ञापन
ज्यूरी गानवीं सड़क के ऊपर पहाड़ी में हो रहे भूस्खलन से बढ़ा खतरा। संवाद
विज्ञापन
ज्यूरी-गानवी सड़क के ऊपर बड़ी चट्टानों गिरने को तैयार, मुसाफिरों पर मंडरा रहा खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र 15/20 की लबाना सदाना पंचायत की सीमा में अचानक भूस्खलन शुरू हो गया है। हजारों फीट ऊंची पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें निरंतर नीचे गिर रही हैं। भूस्खलन की जद में 6 पंचायतों को जोड़ने वाली ज्यूरी-गानवी सड़क आ रही है। इस सड़क में रोज रातदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क के ऊपर पहाड़ी से पीछे कुछ दिनों से निरंतर बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे हैं। इस खतरे आपदा से बचने के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई तैयारी नहीं दिख रही है। भूस्खलन के खतरे की जद में करीब एक किलोमीटर सड़क आ रही है। पहाड़ी में अटकी बड़ी-बड़ी चट्टानें कभी भी नीचे गिर सकती हैं और सड़क तक पहुंच कर सड़क में चलने वाले वाहनों को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसा कोई नहीं जो पहाड़ी से चट्टानों के गिरने की तुरंत सूचना दे और सड़क से गुजर रही गाड़ियों को रोक सके। लबाना सदाना पंचायत प्रधान रविकांत सदानी ने बताया कि भूस्खलन ज्यूरी-गानवी सड़क और गानवी-लबाना सदाना दोनों सड़कों के बीच हो रहा है। खतरे को देखते हुए उन्होंने अपनी पंचायत क्षेत्र के लोगों को ज्यूरी रामपुर की तरफ यात्रा कम करने का आग्रह किया। पहाड़ी में अटकी बड़ी-बड़ी चट्टानें ज्यूरी गानवीं सड़क तक पहुंच सकती है और किसी गाड़ी और यात्री को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

ज्यूरी गानवीं सड़क के ऊपर पहाड़ी में हो रहे भूस्खलन से बढ़ा खतरा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें