सांगला छितकुल मार्ग के मध्य शुशंग नाले के पास सड़क पर फिसलन से सड़क मार्ग से बाहर निकला पर्यटको
सांगला-छितकुल मार्ग के मध्य शुशंग नाले के पास सड़क पर फिसलन से सड़क मार्ग से बाहर निकला पर्यटकों से भरा ट्रैवलर
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिला में बर्फबारी के बाद सड़क पर फिसलन बढ़ गई है। सीमांत गांव छितकुल के शुशांग पुल के पास पर्यटकों से भरा ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचा है। इस ट्रैवलर में करीब पंद्रह लोग सवार थे। मार्ग पर वाहन फिसलकर सड़क मार्ग के बाहर चला गया। इसमें किसी के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है और सभी लोग सुरक्षित हैं। वाहन को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया। इस दौरान मार्ग अवरुद्ध रहा और वाहनों की आवाजाही बंद रही। पर्यटकों के इस ट्रैवलर को जेसीबी की मदद से निकाला गया। छितकुल पंचायत के उपप्रधान राजेश नेगी ने बताया कि यह घटना शुशांग पुल के पास हुआ है। इस ट्रैवलर में बारह से पंद्रह पर्यटक थे, जो सभी सुरक्षित हैं।