जिला स्तरीय रामपुरी मेले में प्रस्तुति देती महिलाएं
तीन दिवसीय मेले मे देवता शाड़ी बनाड़ विशेष रूप से रहे उपस्थित
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रोहड़ू । जिला स्तरीय रामपुरी मेले के दूसरे दिन वीरवार को महिला मंडलों और स्कूली बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। कार्यक्रम में बारिश ने थोड़ा खलल डाला, लेकिन मेले को देखने के लिए भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। तीन दिवसीय मेले में देवता शाड़ी बनाड़ ने विशेष रूप से शिरकत की है। ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर नृत्य पेश किया। शुक्रवार को मेले का समापन होगा। इस अवसर पर एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। तहसीलदार जुब्बल जितेंद्र ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले का शुभारंभ डकैड ग्रामवासियों के नृत्य के साथ हुआ। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आरंभ हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिला मंडल जटाड़ी, महिला मंडल डीम, सरस्वती विद्या मंदिर जुब्बल, कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जुब्बल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल डीम, प्राथमिक पाठशाला रामपुरी के छात्रों ने नाटियों की प्रस्तुतियां दीं। देवता के साथ आए देवलुओं ने वाद्ययंत्रों की धुनों पर जमकर नृत्य किया। मेले में दिनभर पहाड़ी नृत्य का दौर चलता रहा। मेला कमेटी के अध्यक्ष चंदर चौहान, सचिव विनोद शर्मा, हिमांशु पिरटा, कोषाध्यक्ष बंटी मोकटा, प्रेस सचिव हेम राज घेजटा ने बताया कि 18 जुलाई को मेले का समापन होगा।