फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चायल की ग्राम सभा में महिला मंडल बसवारी को किया सम्मानित

विज्ञापन
चायल ग्राम सभा बैठक में महिला मंडल बसवारी को स्वच्छता अभियान चलाने पर सम्मानित करते पंचायत प्र
विज्ञापन
विशेष ग्रामसभा में विकास कार्यों पर हुई चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। विकास खंड निरमंड की चायल पंचायत में बुधवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 की तृतीय ग्राम सभा हुई। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत प्रधान सुषमा कटोच ने की और उपप्रधान ओम प्रकाश ठाकुर भी मौजूद रहे। बैठक में त्रैमासिक आय-व्यय पर चर्चा की गई। इसके अलावा मनरेगा शेल्फ वित्तीय वर्ष 2025-26, इमारती लकड़ी टीडी, स्वच्छ भारत मिशन और क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा हुई। पंचायत के 231 लोगों ने बैठक में हिस्सा लेकर ग्रामसभा को पारित किया। इस विशेष ग्राम सभा बैठक में स्वच्छ भारत मिशन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने वाली महिला मंडल बसवारी को ग्राम सभा की बैठक में पंचायत ने प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार से सम्मानित किया। जिन्होंने इस वर्ष अपने गांव को स्वच्छ रखने का बीड़ा उठाया और इस बार की श्रीखंड महादेव यात्रा में आधार शिविर सिंहगाड़ में स्वच्छता अभियान चलाया। पंचायत प्रधान सुषमा कटोच ने बताया कि पंचायत में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों में तेजी लाई जा रही है और दिसंबर तक प्रगति पर चल रहे कार्यों को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है, ताकि नई शेल्फ के कार्यों को शुरू कर सकें। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सम्मानित महिला मंडल बसवारी की महिलाओं को बधाई दी। इस मौके पर सिलाई अध्यापिका संदेशा, वार्ड सदस्य जवना देवी, सुषमा देवी, रीना देवी, रंजना, डोला सिंह, घनश्याम और पूर्व प्रधान संदेव ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें