फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महेश ठाकुर बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेंजिंद्रा सामाजिक कल्याण एवं नागरिक सुरक्षा सभा के उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। तेजिंद्रा सामाजिक कल्याण एवं नागरिक सुरक्षा सभा हिमाचल प्रदेश के महेश ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। सुरक्षा सभा के प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह नेगी ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए रामपुर में बताया कि तेजिंद्रा सामाजिक कल्याण एवं नागरिक सुरक्षा सभा विभिन्न कल्याण और सेवा से जुड़े कार्यों के निष्पादन में जुटी है, ताकि आर्थिक कमजोर, शोषित एवं प्रताड़ित लोगों की मदद कर उन्हें मुख्य धारा में लाने का प्रयास हो सके। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अन्य विभिन्न क्षेत्रों में भी सुरक्षा सभा कार्य कर सामाजिक दायित्व को निभा रही है। उन्होंने बताया कि महेश ठाकुर गांव धंडल डाकघर शकराह धामी जिला शिमला को प्रभावी तौर से प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। शेर सिंह ने बताया उम्मीद है कि वह भविष्य में तेजिंद्रा सामाजिक कल्याण एवं नागरिक सुरक्षा सभा के विस्तार एवं कर्तव्यों को निभाने में अहम रोल अदा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें