नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उप तहसील के बूढ़ा महादेव मंदिर में 16 से 23 जून तक महाशिवपुराण का आयोजन किया जाएगा। यह मंदिर स्थानीय लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। धार्मिक अनुष्ठान को लेकर मंदिर समिति तैयारियां कर रही है। मंदिर समिति के कारदार कर्म चंद ने आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 16 जून को धनेश्वरी माता धनाह और भुवनेश्वरी माता चेबड़ी कलश के रूप में शामिल होंगी। कामाक्षा माता, ममेंल, नीरथ, दत्तनगर और निरमंड ठहरी की मंगला काली लालसा 22 जून को शाम पांच बजे कलश के रूप में दर्शन देंगी। शमशरी महादेव, भुवनेश्वरी माता चेबड़ी और तेवनी महादेव खुमड़ी के रूप में महाशिवपुराण में भाग लेंगे। मंदिर समिति आयोजन की तैयारियों में जुटी है। नित्थर और आसपास के क्षेत्रों से लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।