फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पंचायत स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में मसली विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
महादेव युवक मंडल भंफड़ ने करवाई प्रतियोगिता
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू।
चिड़गांव में महादेव युवक मंडल भंफड़ की ओर से आयोजित पंचायत स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। समापन पर विधायक मोहन लाल ब्राक्टा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। प्रतियोगिता में कई टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला बिजोरी और मसली टीम के मध्य हुआ। इसमें मसली ने बिजोरी को 2-0 के अंतर से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के आधार पर मसली टीम के अमन शर्मा को बेस्ट प्लेयर के खिताब से सम्मानित किया गया। बेस्ट अटैकर का पुरस्कार बजोरी टीम के अमित रांटा को दिया गया। बेस्ट लिबेरो मसली टीम के आर्यन को और बेस्ट लिफ्टर का पुरस्कार मसली टीम के सूरज को दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें