फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छात्रों को रैबीज के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
ब्रौ में स्कूली बच्चों को रेबीज बारे किया जागरूक। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल में सोमवार को जीव-जंतु कल्याण माह के अंतर्गत पशुपालन विभाग ने एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया। पशु चिकित्सक अनिल शर्मा की अगुआई में शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने छात्रों को पशुओं के प्रति दयालुता और जिम्मेदारी का भाव विकसित करने के लिए प्रेरित किया। रैबीज उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग रामपुर का यह प्रयास समाज में रैबीज जैसी घातक बीमारी के प्रति जागरुकता फैलाने और सुरक्षित पर्यावरण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शिविर में पशु सखी नीलिमा और संगीता ने 105 छात्रों और 12 स्टाफ सदस्यों को रैबीज बीमारी के बारे में जागरूक किया। पशु सखियों ने रैबीज के लक्षण, कारण, बचाव और रोकथाम के उपायों पर विस्तार जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रैबीज एक घातक बीमारी है, जो संक्रमित जानवरों के काटने से फैलती है, लेकिन समय पर टीकाकरण और सतर्कता से इसे रोका जा सकता है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें