फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड के लोगों को स्वच्छता के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)। नगर पंचायत निरमंड में स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान के अंतर्गत मेरा कचरा, मेरी जिम्मेदारी, सुरक्षित कल के लिए अलग-अलग करें कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अभियान के तहत नगर पंचायत निरमंड में साफ-सफाई की गई। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। नगर पंचायत निरमंड के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि क्षेत्र को साफ-सुथरा रखना हमारा कर्तव्य है। यह अभियान 60 दिन चलेगा। इसके तहत ग्रामीणों को स्वच्छता के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने सभी को गिला कचरा और सूखा कचरा अलग-अलग रखने के लिए कहा है। अभियान का उद्देश्य अपशिष्ट प्रबंधन और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से नगर पंचायत निरमंड में स्वच्छ और संधारणीय शहरी वातावरण सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें