फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्वच्छता की अलख जगाएगी लूहरी परियोजना

विज्ञापन
लूहरी परियोजना में स्वच्छता की शपथ लेते अधिकारी कर्मचारी। स्रोत : परियोजना प्रबंधन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 में विद्युत मंत्रालय भारत सरकार और एसजेवीएन के निगम मुख्यालय शिमला ने स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया। यह पखवाड़ा 31 मई तक चलेगा। इस दौरान क्षेत्र में स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। पखवाड़े की शुरुआत स्वच्छता शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुई, जिसमें कार्यालय परिसर बायल के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्हें अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में स्वच्छता और साफ-सफाई के प्रति निरंतर सजग एवं प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें