फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिवाली में लूहरी परियोजना ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
शमाथला पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाती महिलाएं और अन्य। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शमाथाला पंचायत के रिवाली क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। रिवाली क्षेत्र में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की गई और सार्वजनिक स्थानों को कचरा मुक्त बनाने पर जोर दिया गया। इस अभियान में स्थानीय महिला मंडल रिवाली, नव युवक मंडल शमाथाला और लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I के साइट कार्यालय बिथल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वच्छता अभियान के दौरान क्षेत्र में बिखरे प्लास्टिक, कागज और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर अलग-अलग किया गया। इसके बाद कचरे के उचित एवं वैज्ञानिक प्रबंधन और निस्तारण की प्रक्रिया अपनाई गई। लूहरी परियोजना प्रमुख जसवंत सिंह कपूर ने कहा कि स्वच्छता को केवल विशेष अभियानों तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें