फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: लुहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन ने बंद किया काम, प्रबंधन को चेताया

Mon, 06 Jan 2025 02:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।

सार

मजदूरों को संबोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष कुलदीप, जिला सचिव अमित, यूनियन अध्यक्ष राजपाल, सचिव दिनेश मेहता ने कहा कि एसजेवीएन की लुहरी हाइड्रो 210 मेगावाट परियोजना में ठेकेदार की ओर से श्रम कानूनों की खुला उल्लंघन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
लुहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन 210 मेगावाट स्टेज-1(संबंधित सीटू) ने मजदूरों को पिछले दो महीने का वेतन न मिलने, वित्त वर्ष 2023-24 का बोनस और वर्ष 2024 के अवकाश वेतन नहीं मिलने पर परियोजना का काम बंद किया। इस दाैरान मजदूरों ने गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। मजदूरों को संबोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष कुलदीप, जिला सचिव अमित, यूनियन अध्यक्ष राजपाल, सचिव दिनेश मेहता ने कहा कि एसजेवीएन की लुहरी हाइड्रो 210 मेगावाट परियोजना में ठेकेदार की ओर से श्रम कानूनों की खुला उल्लंघन किया जा रहा है और सतलुज जल विद्युत निगम मूकदर्शक बना हुआ है। कंपनी ने मजदूरों को नवंबर और दिसंबरके वेतन का भुगतान अभी तक नहीं किया।  मजदूर नेताओं ने कहा कि मजदूरों की समस्या को लेकर मुख्य नियोक्ता एसजेवीएन व पटेल का रवैया भी बिल्कुल अड़ियल है।  वर्कर्स यूनियन ने परियोजना प्रबंधन को चेतावनी दी है यदि समय रहते मजदूरों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें