राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोअरकोटी में आयोजित हुआ वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में प्रस
लोअरकोटी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोअरकोटी में क्लस्टर स्तर पर वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा बतौर मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित हुए। समारोह का शुभारंभ विधायक ने द्वीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद छात्राओं ने वंदे मातरम की प्रस्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्काउट एंड गाइड के विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। समारोह में मोहित, सृष्टि, अक्षय और कृति को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी चुना गया। स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य विकेश जनारथा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगों का मनोरंजन किया। विद्यार्थियों ने स्कूल चले हम लघु नाटिका, पहाड़ी नाटी, समूहगान, हरियाणवी नृत्य, पंजाबी नृत्य, वाद्य यंत्र वादन और पहाड़ी लोक संस्कृतिक पर बेहतरीन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में छठी कक्षा से कृष, संघर्ष और वंशिका को सम्मानित किया गया। सातवीं कक्षा से मोहित शर्मा, सोनम शर्मा और हिमांशु को सम्मानित किया गया। आठवीं कक्षा से कृतिका शर्मा, कृतिका वर्मा और सूजल को पुरस्कृत किया गया। नौवीं कक्षा से स्नेहा, अंजलि और यतिन, दसवीं कक्षा से सक्षम, मोहित खिरटा और सार्थक को सम्मानित किया गया। ग्यारहवीं कक्षा से रिद्धिमा, नितिन और सिमरन, बारहवीं कक्षा से आदर्श चौहान, स्पर्श चौहान और अक्षरा को पुरस्कृत किया गया। प्राथमिक स्तर पर पहली कक्षा से अक्षय, कृति, समीर और ईशा, दूसरी कक्षा से रिद्धि, प्रबल और सृष्टि को सम्मानित किया गया। तीसरी कक्षा से रोहन, विनोद और वंशराज, चौथी कक्षा से आईशा, सुनीता और अक्षरा को सम्मानित किया गया। पांचवीं कक्षा से अंशिका, डिंपल और ईशांत को सम्मानित किया गया। खेलकूद के क्षेत्र में पाशर्व को पुरस्कृत किया गया। वर्ष 2025-26 के लिए समाज सेवा एवं अन्य गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार ग्यारहवीं के छात्र मोहित खिरटा को प्रदान किया गया। अनुशासित छात्र का पुरस्कार नौवीं कक्षा की छात्रा सिमरन को प्रदान किया गया। प्राथमिक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार सृष्टि और अक्षय कृति को दिया गया। अनुशासित छात्र का पुरस्कार अक्षरा नेगी को प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त अमर सेन निवासी चिउनी की ओर से प्रायोजित बेटी है अनमोल शिव शक्ति मां वैष्णो छात्रवृत्ति योजना के तहत अंशिका शर्मा, नंदिनी, सोनम शर्मा, सिमरन राणा, तान्या, रोहित और सिमरन को पुरस्कृत किया गया। रजिंद्र शर्मा निवासी चिउनी की ओर से प्रायोजित स्व. हुकमी देवी एवं स्व. मोहर सिंह शर्मा छात्रवृत्ति योजना के तहत रीतिन, वंशिका, मोहित शर्मा, अक्षरा, स्नेहा, मुस्कान, नितिन को पुरस्कृत किया गया।