फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में मनाई भगवान बुद्ध की जयंती

विज्ञापन
रामपुर में बुद्ध जयंती पर शोभायात्रा निकालते बौद्ध अनुयायी। संवाद
विज्ञापन
. बौद्ध अनुयायियों ने मुख्य बाजार तक निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। समाज को शांति और सदमार्ग का रास्ता दिखाने वाले भगवान बुद्ध की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। रामपुर के बौद्ध मंदिर में भी बुद्ध पूर्णिमा पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बौद्ध अनुयायियों ने बौद्ध मंदिर से लेकर एनएच-पांच होते हुए मुख्य बाजार तक भगवान बुद्ध की शोभायात्रा निकाली। रामपुर, किन्नौर और आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने इस शोभायात्रा में भाग लिया। रामपुर में बुद्धम शरणम गच्छामि के संदेश के साथ शुक्रवार को बौद्ध अनुयायियों ने भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम में आए लोगों ने बौद्ध मंदिर में भंडारे का आयोजन किया, जिसमें रामपुर और आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें