आनी (कुल्लू)। रिवाड़ी के राधे-राधे वेटरनरी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. मुकेश कुमार ने पवित्र अग्नि प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं ने लोहड़ी की अग्नि में तिल, मूंगफली और रेवड़ी अर्पित करते हुए देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें पारंपरिक गीतों और नृत्य की प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर में समां बांध दिया। इस अवसर पर संस्थान की प्रबंध निदेशक सरोज कुमारी, समन्वयक डॉ. निशू सहित अन्य मौजूद रहे।