फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा में जयराम ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’

विज्ञापन
नेरवा में मन की बात कार्यक्रम सुनते पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर व अन्य। स
विज्ञापन
सांसद सुरेश कश्यप और विधायक बलबीर वर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

नेरवा (रोहड़ू)।
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को नेरवा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर जयराम ठाकुर ने कहा कि हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाला ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के करोड़ों नागरिकों के बीच लोकप्रिय हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों के साथ सीधे अपने विचार साझा करते हैं। यही वजह है कि लोग पूरे महीने इस कार्यक्रम का इंतजार करते हैं। कार्यक्रम के दौरान शिमला के सांसद सुरेश कश्यप, चौपाल के विधायक बलबीर सिंह वर्मा, पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें