फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बखराला बूथ पर सुना मन की बात कार्यक्रम

विज्ञापन
जुब्बल कोटखाई में बखराला बूथ प्रधानमंत्री की मन की बात सुनते हुए
विज्ञापन
रोहड़ू। जुब्बल-नावर-कोटखाई के बखराला बूथ में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुना। इसमें भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। इस अवसर पर भाजपा नेता चेतन बरागटा, प्रदेश प्रवक्ता राकेश डोगरा, जिलाध्यक्ष अरुण फाल्टा, संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी, मंडल अध्यक्ष सुंदर डोगरा, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता ज्ञान ठाकुर भी उपस्थित रहे। भाजपा नेता चेतन बरागटा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम ने देशभर में समाज को नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प से जोड़ा है। प्रधानमंत्री ने हमेशा जनता की आकांक्षाओं को स्वर दिया है और जनभागीदारी के माध्यम से सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प को साकार किया है। प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि मन की बात वास्तव में देश के प्रत्येक नागरिक के मन की बात है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस संवाद के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें