चौपाल। चौपाल में पुलिस की टीम ने खिड़की में नाका लगाकर एक वाहन से अंग्रेजी शराब की 12 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने वाहन में सवार शिव कुमार निवासी झिकनीपुल, तहसील चौपाल के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(ए) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, एएसआई जगदीश सिंह अपनी टीम के साथ खिड़की और मड़ावग सहित आसपास के क्षेत्रों में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान खिड़की में नाका लगाया गया। इस दौरान वाहन संख्या एचपी-08ए-7277 से अंग्रेजी शराब की एक पेटी मिली। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। संवाद