फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरथ से कुमारसैन 22 केवी लाइन 16 से चालू होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ननखड़ी(रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के निरथ से कुमारसैन के लिए बिछाई जा रही 22 केवी टाई लाइन का कार्य समाप्त हो चुका है। 16 दिसंबर से यह लाइन पूरी तरह से चालू कर दी जाएगी। इस लाइन के बिछने से कुमारसैन उपमंडल के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। विद्युत बोर्ड तकलेच के एसडीओ अनुराग ने बताया कि निरथ से कुमारसैन 22 केवी टाई लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो गया है। 16 दिसंबर से यह लाइन चालू कर दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि इस लाइन के नजदीक न जाएं और सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि इस लाइन के बिछने से कुमारसैन उपमंडल के हजारों लोगों की समस्याएं दूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें