जिला के कई क्षेत्रों में दिनभर हवा चलने से लोग हुए परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी्
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में मंगलवार सुबह से जिला के अधिकांश क्षेत्रों में हल्का हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश होने से समूचे क्षेत्र एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। मौसम खराब होने से जिले के कई क्षेत्रों में हवा चलने से लोग परेशान रहे। जानकारी के अनुसार, जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों आधा से एक इंच तक बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्र में पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रही। इसके चलते कल्पा का तापमान अधिकतम 5 डिग्री और न्यूनतम तापमान - 3 रहा, जबकि सांगला का अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.5 सेल्यियस दर्ज किया गया है। जिले के कल्पा, निचार और पूह में तेज हवाओं के साथ हल्का हिमपात हुआ। रिकांगपिओ से रामपुर, शिमाला, रिकांगपिओं से पूह काजा की तरफ आवाजाही बराबर रही। किन्नौर जिला के नेसंग छोड़कर के सभी ग्रामीण रूटों पर निगम की बसें जा रही हैं। रिकांगपिओ परिवहन निगम के अड्डा प्रभारी गोपाल नेगी ने बताया कि किन्नौर जिला के मौसम के चलते कोई भी रूट प्रभावित नहीं हुआ।
किन्नौर जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल छितकुल में पडी ताजा बर्फबारी। संजीव कुमार
किन्नौर जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल छितकुल में पडी ताजा बर्फबारी। संजीव कुमार