कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नगर परिषद, नगर पंचायत और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। एसडीएम मुकेश शर्मा ने बताया कि लाइसेंस धारक निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने हथियार जमा करवा दें। 5 मई तक वे अपने हथियार, साथ ही गोला-बारूद (यदि कोई हो), निकटतम पुलिस थाना या अधिकृत शस्त्रागार में अनिवार्य रूप से जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में लाइसेंस रद्द करने समेत दंडात्मक कदम उठाए जा सकते हैं। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे चुनावी प्रक्रिया में सहयोग करें और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं।