फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राजपुरा में दिनदहाड़े खेतों में घूमता दिखा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों में दहशत, खेतों में जाने से डर रहे
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की भड़ावली पंचायत के राजपुरा गांव में दिनदहाड़े तेंदुआ खेतों में घूमता दिखाई दिया। इससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण अब खेतों जाने से भी डर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई है। शनिवार को शाम करीब 5:00 बजे राजपुरा गांव में खेतों में तेंदुआ दिखाई दिया। साथ लगते जंगल में कुछ बकरियां भी थीं। तेंदुआ घात लगाए बैठा था। युवाओं ने शोर मचाया और बकरी पालक को आगाह कर बकरियां दूसरी तरफ ले जाने को कहा। शोर सुनकर तेंदुआ नीचे की ओर भाग गया। हर्ष, गोविंद, सक्षम और विनोद ने कहा कि रिहायशी क्षेत्रों में तेंदुआ आने से खतरा बना हुआ है। खेतों में तेंदुआ घूमते हुए देखा गया। हाल ही में तेंदुए ने पालतु छोटे कुत्ते को भी अपना शिकार बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें