फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून की जानकारी प्राप्त करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार : अजय ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
. नारकंडा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन
विज्ञापन


. ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव के बारे में किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, किन्नौर एट रामपुर बुशहर के तत्वावधान में विकास खंड अधिकारी कार्यालय नारकंडा के सम्मेलन कक्ष में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडल, युवक मंडल, विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय ठाकुर ने की। उन्होंने उपस्थित लोगों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होना आवश्यक है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है ताकि कोई भी व्यक्ति आर्थिक अथवा सामाजिक कारणों से न्याय प्राप्त करने से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि सभी महिलाएं, बच्चे, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति, दिव्यांगजन, प्राकृतिक आपदा और विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम में निर्धारित आय सीमा के अंतर्गत आने वाले पात्र नागरिक निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के हकदार हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने बाल विवाह निषेध अधिनियम, सड़क दुर्घटना पीड़ितों को उपलब्ध कानूनी सहायता, संविधान में निहित मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों और सशक्त, सक्षम एवं समरस समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समय-समय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को विभिन्न कानूनों एवं सरकारी प्रावधानों की जानकारी उपलब्ध कराता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी कानूनी समस्या अथवा निशुल्क विधिक सहायता की आवश्यकता होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाएं। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को विभिन्न कानूनी विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उनके प्रश्नों का समाधान कर संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई। उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडल और युवक मंडल के सदस्यों ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें